मरीन ड्राइव में मिली नर्स की लाश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर. राजधानी के तेलीबांधा मरीन ड्राइव तालाब में युवती की लाश मिली है. मौत का कारण अज्ञात बताया जा रहा है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा.

बता दें कि, मरीन ड्राइव में मार्निंग वॉक करने पहुंचे लोगों ने युवती की लाश देखी. जिसके बाद घटना की सूचना तेलीबांधा पुलिस को दी गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, युवती रायपुर के एम्स अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ थी. युवती का नाम दीक्षा चौहान बताया जा रहा है. मृतक युवती देहरादून की रहने वाली है. 2021 से एम्स अस्पताल में काम कर रही है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related