अब रेल यात्रियों को देना होगा चढ़ने-उतरने के स्टेशनों का विकास शुल्क, जितना बड़ा स्टेशन उतना ज्यादा शुल्क

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर: रेलवे मंडल से मिली जानकारी के अनुसार स्टेशन पुनर्विकास योजना के तहत विकसित किए जाने वाले स्टेशनों के यात्रियों को सुविधा के नाम पर अब अधिक किराया देना होगा। रेलवे बोर्ड ने ट्रेन की विभिन्न श्रेणियों के यात्रियों से दस रुपये से लेकर 50 रुपये तक रेलवे स्टेशन डेवलपमेंट फीस ली जाएगी। कोरोना की तीसरी लहर की मार के बीच रेलवे स्टेशन पुनर्विकास योजना के तहत यह फीस टिकट बुक कराते समय रेल यात्रियों से वसूली जाएंगी, हालांकि लोकल ट्रेने और सीजन टिकट यात्रियों को इससे छूट रहेगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जो यात्री विकसित स्टेशनों से ट्रेन पर सवार होगे और उतरेंगे उनको स्टेशन डेवलपमेंट फीस 1.5 गुना देनी होगी। जबकि सिर्फ स्टेशन पर उतरने वाले यात्रियों से उसका 50 फीसद लिया जाएगा। यह पैसा उन्हें टिकट बुक कराते समय देना होगा। उदाहरण के लिए यदि कोई यात्री रायपुर से दिल्ली जाता है तो उसे दोनों स्टेशन की डेवलपमेंट फीस देनी पड़ेगी। रायपुर और बिलासपुर रेलवे स्टेशन जोन के ए 1 कैटेगेरी में आते है। इसके साथ ही दुर्ग, राजनांदगांव, गोंदिया,इतनवारी, भाटापारा समते कई रेलवे स्टेशन ए और बी श्रेणी में आते है। इन स्टेशनों के यात्रियों से यह शुल्क लिया जाएगा। रेलवे बोर्ड यात्रियों से सुविधा मुहैया कराने के नाम पर हवाई अड्डों की तर्ज पर यूजर फीस लेगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH JOBS : महिलाओं के लिए नौकरी का मौका, नोटिफिकेशन जल्द!

CHHATTISGARH JOBS : Job opportunity for women, notification soon! रायपुर।...

KPSC RECRUITMENT SCAM : ED ने 21 ठिकानों पर मारा छापा

KPSC RECRUITMENT SCAM : ED raids 21 locations रायपुर डेस्क।...