नवा रायपुर में नाइजीरियन छात्र की मौत: विवाद के बाद 4 मंजिला इमारत से छलांग, आरोपी जोड़ा गिरफ्तार

Date:

रायपुर। नवा रायपुर स्थित निजी यूनिवर्सिटी में आज चार मंजिला इमारत से गिरने के कारण नाइजीरियन मूल के छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान सैम के रूप में हुई है, जो एमबीए सेकेंड ईयर का छात्र था। यह मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे आपसी विवाद और बदसलूकी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विदेशी मूल की एक छात्रा के साथ कथित बदसलूकी के दौरान उसका बॉयफ्रेंड मौके पर पहुंच गया, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इसी दौरान नाइजीरियन छात्र सैम ने कथित तौर पर इमारत की छत से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मंदिर हसौद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने इस मामले में नोई नामक युवक और उसकी महिला मित्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दोनों को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। मंदिर हसौद थाना प्रभारी आशीष यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि सैम की मौत चार मंजिला इमारत से कूदने के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के समय मौके पर मौजूद अन्य लोगों की क्या भूमिका रही और विवाद किन परिस्थितियों में बढ़ा। यूनिवर्सिटी प्रशासन से भी जानकारी ली जा रही है। इस घटना के बाद कैंपस में शोक और तनाव का माहौल है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG CONGRESS BREAKING : कांग्रेस सूची जारी …

CG CONGRESS BREAKING : Congress list released ... रायपुर। लंबे...

CG ASSISTANT TEACHER : 1600 पद खाली, युवा आमरण अनशन पर …

CG ASSISTANT TEACHER : 1600 posts vacant, youth on...

CHANDRAYAAN 4 : चंद्रयान-4 के लिए साउथ पोल साइट तय

CHANDRAYAAN 4 : South Pole site finalised for Chandrayaan-4 नई...