NEPAL ELECTION RESULT : नेपाल में बड़ा उलटफेर! ओली हारे

Date:

NEPAL ELECTION RESULT : Major upset in Nepal! Oli loses

नई दिल्ली। नेपाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेन शाह ने बड़ी जीत दर्ज कर ली है।

झापा जिले के निर्वाचन क्षेत्र–5 से चुनाव लड़ रहे बालेन शाह ने नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और बड़े नेता केपी शर्मा ओली को करीब 50 हजार वोटों के भारी अंतर से हरा दिया।

अंतिम नतीजों के मुताबिक बालेन शाह को 68,348 वोट मिले, जबकि केपी शर्मा ओली को करीब 18 हजार वोट ही मिल सके। इस तरह बालेन शाह ने जबरदस्त जीत हासिल कर सभी को चौंका दिया।

चुनाव नतीजों के बाद राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने अपने सभी विजयी उम्मीदवारों को खास निर्देश जारी किए हैं। पार्टी ने साफ कहा है कि कोई भी नेता जीत का जश्न नहीं मनाएगा और न ही विजय जुलूस निकालेगा।

पार्टी के उपाध्यक्ष डीपी अर्याल ने कहा कि यह समय जश्न का नहीं बल्कि जनता की जिम्मेदारी निभाने का है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव के दौरान कई युवा और बच्चे प्रभावित हुए हैं, इसलिए नेताओं को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए।

पार्टी नेतृत्व ने यह भी निर्देश दिया है कि विजयी उम्मीदवार फूलों की माला पहनने, बाइक या गाड़ी रैली निकालने जैसे दिखावटी कार्यक्रमों से बचें और सीधे जनता के काम पर ध्यान दें।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related