PAPER LEAK ACTION : Special courts in 4 states, new law on accused
रायपुर डेस्क। NEET पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार ने अब कार्रवाई तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों पर सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 के तहत मुकदमा चलाया जाएगा।
मामलों की जल्द सुनवाई के लिए चार राज्यों में स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की तैयारी है। इन अदालतों में NEET पेपर लीक से जुड़े मामलों की रोजाना सुनवाई होगी, ताकि जांच और ट्रायल में देरी न हो।
DELHI METRO CLOSED : 16 मेट्रो स्टेशन बंद, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर भी असर
सूत्रों के अनुसार, इस मामले में अब तक चार FIR दर्ज हैं। फास्ट ट्रैक कोर्ट के लिए बॉम्बे, कलकत्ता, दिल्ली और मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के अधिकार क्षेत्र पर विचार किया जा रहा है।
इस कानून के तहत पेपर लीक, नकल, सॉल्वर गैंग और परीक्षा में अनुचित साधनों के इस्तेमाल पर कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है। NEET का आयोजन NTA करती है, इसलिए इस मामले में भी यह कानून लागू होगा।
