नैयर जी का अंतिम संस्कार कल,मुख्यमंत्री श्रद्धांजलि देने पहुंचे निज निवास

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैयर जी के निज निवास समता कालोनी पहुंचे और स्व. श्री नैयर के पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने स्व. नैयर जी के पुत्र संजय नैयर व परिजनों को सांत्वना देते हुए अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि स्व. श्री नैयर जी ने बतौर पत्रकार छत्तीसगढ़ के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी पत्रकारिता के प्रतिमान स्थापित किये हैं। श्री नैयर जी का निधन पत्रकारिता जगत में अपूरणीय क्षति है। मुझे उनसे लगातार मार्गदर्शन मिलता रहा। वे छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता के पुरोधाओं में शामिल हैं। वे अपने कृतित्व और व्यक्तित्व से नयी पीढ़ी के पत्रकारों को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।
नैयर जी के छोटे पुत्र संदीप नैयर चूंकि देश से बाहर रहते हैं और वे आज रात तक रायपुर पहुंच जायेंगे इसलिए अंतिम संस्कार चार नवंबर को मारवाड़ी मुक्तिधाम में किया जायेगा,अंतिम यात्रा सुबह 10 बजे निवास स्थान समता कालोनी,श्याम खाटू मंदिर के पास से निकलेगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related