Naxalite surrender breaking: नक्सल मोर्चे पर मिली बड़ी सफलता, एक्टिव 22 नक्सलियों ने पुलिस के सामने टेके घुटने

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Naxalite surrender breaking: छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सुकमा में एक्टिव 22 नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। इनमें से कई नक्सलियों के सिर पर लाखों के इनाम थे। इस लिस्ट में 16 लाख की इनामी नक्सली दंपत्ति का नाम भी शामिल है। 22 नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ सुकमा प्रशासन से सामने आत्म समर्पण किया है। इस दौरान एसपी किरण चव्हाण, साआरपीएफ डीआईजी आनंद सिंह राजपुरोहित समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

40 लाख तक का इनाम

Naxalite surrender breaking: जानकारी के अनुसार 22 नक्सलियों पर कुल मिलाकर 40 लाख रुपए तक का इनाम रखा गया था। इनमें एक नक्सली दंपत्ति के सिर पर 8-8 लाख रुपए का इनाम था। वहीं, 2 नक्सलियों के सिर पर 5-5 लाख रुपए के इनाम की घोषणा की गई थी।

READ MORE:- Deputy CM Sharma statement on Naxalites: गृहमंत्री विजय शर्मा ने 3 नक्सलियों के ढेर करने पर जवानों को दी बधाई, कहा – जल्द ही नक्सलवाद की काली छाया से मुक्त होगा देश

अब आगे क्या होगा?

Naxalite surrender breaking: 22 नक्सलियों के आत्मसमर्पण की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि सभी नक्सलियों को कौशल विकास योजना समेत अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। आत्म समर्पण नीति के तहत नक्सलियों को लाभ दिया जाएगा। यह सभी नक्सली अलग-अलग गैंग के हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related