पखांजूर। नक्सली संगठन को बड़ा झटका देते हुए इसके शीर्ष नेता वेणुगोपाल ऊर्फ भूपति ने आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण के बाद भूपति ने अपने सक्रिय साथियों से हथियार डालने और मुख्यधारा में लौटने की अपील की है।
भूपति ने जारी बयान में कहा कि अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं और आंदोलन के नाम पर जो हिंसा की जा रही है, उसका सबसे बड़ा खामियाजा निर्दोष ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है, जिनके नाम पर कभी यह लड़ाई लड़ी जाती थी।
उन्होंने कहा कि नक्सल आंदोलन अब अपनी दिशा खो चुका है और इसका फायदा केवल कुछ गिने-चुने लोगों को हो रहा है। भूपति ने सरकार की पुनर्वास नीति की सराहना करते हुए बाकी नक्सलियों से भी शांति के रास्ते पर लौटने की अपील की है।

