National Herald Case : चार्जशीट में आए सोनिया-राहुल के नाम को लेकर CM विष्णुदेव साय का बयान, कहा – ED अपने तरीके से करती है काम

Date:

National Herald Case : रायपुर. नेशनल हेराल्ड मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ED की ओर से विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल किए जाने के विरोध में कांग्रेस आज सड़क पर उतर आई. कांग्रेस इस कार्रवाई को पूरी तरह बदले की राजनीति बता रही है. इन सब के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पूरे मामले पर बड़ा बयान सामने आया है.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रवर्तन निदेशायल अभी मामले की जांच कर रही है. कांग्रेस के आरोपों पर बोले कि केंद्रीय एजेंसी अपने तरीके से काम करती है. मामले में निष्पक्ष तरीके से कार्रवाई की जा रही है.

रायपुर में ED दफ्तर के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन

देशभर में आज कांग्रेस ने सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया. छत्तीसगढ़ की राजधानी में ED दफ्तर के बाहर पूर्व सीएम बघेल, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन किया. इस दौरान कांग्रेसियों ने नेशनल हेराल्ड मामले में अदालत में चार्जशीट दाखिल करने की कार्रवाई को को केंद्रीय एजेंसियों के बल पर विपक्ष की आवाज को कुचलने का प्रयास बताया.

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related