CG BREAKING : डॉक्टरों का आंदोलन खत्म …

Date:

CG BREAKING : Doctors’ protest ends…

नारायणपुर। CRMC (छत्तीसगढ़ रूरल मेडिकल कोर) प्रोत्साहन राशि के भुगतान को लेकर पिछले सात दिनों से चल रहा डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों का आंदोलन आखिरकार समाप्त हो गया है। भुगतान आदेश जारी होते ही जिले के सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में OPD सेवाएं फिर से सामान्य हो गई हैं, जिससे आम मरीजों को बड़ी राहत मिली है।

जानकारी के मुताबिक, CRMC प्रोत्साहन राशि का भुगतान पिछले 12 महीनों से लंबित था। इसे लेकर जिला अस्पताल, CHC, PHC और उपस्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत डॉक्टर, स्टाफ नर्स, RMA और ANM ने OPD सेवाओं का बहिष्कार करते हुए आंदोलन शुरू किया था। आंदोलन शांतिपूर्ण रहा, हालांकि मरीजों को असुविधा हुई। इस दौरान आपातकालीन सेवाएं लगातार चालू रखी गईं।

स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि 17 दिसंबर 2025 को ROP 2025–26 के तहत बजट स्वीकृति मिली और 19 दिसंबर 2025 को NHM के अपर संचालक द्वारा सभी जिलों के CMHO को CRMC भुगतान आदेश जारी किए गए। इसके बाद नारायणपुर जिले में आंदोलन स्थगित करने का फैसला लिया गया।

डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसी एक व्यक्ति या संगठन तक सीमित नहीं था, बल्कि पूरे बस्तर संभाग के स्वास्थ्यकर्मियों की एकजुटता का नतीजा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में सेवा दे रहे कर्मियों को समय पर प्रोत्साहन राशि मिलना उनका अधिकार है।

स्वास्थ्यकर्मियों ने भुगतान आदेश के लिए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का आभार जताया। साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधायक संगीता सिन्हा, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव और प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रमुख डॉ. राकेश गुप्ता के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। Chhattisgarh Doctors Federation, Junior Doctors Association, Indian Medical Association और मीडिया की भूमिका की भी सराहना की गई।

हालांकि डॉक्टरों ने चेताया कि वर्तमान बजट से केवल करीब छह माह की राशि ही मिल पाएगी, जबकि कुल बकाया 12 माह का है। शेष भुगतान के लिए बजट स्वीकृति नहीं मिलने पर 27 जनवरी 2026 से फिर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

फिलहाल भुगतान आदेश के बाद नारायणपुर जिले में OPD सेवाएं पूरी तरह बहाल हैं और स्वास्थ्यकर्मियों में संतोष का माहौल है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related