कांग्रेस की तीसरी लिस्‍ट में छत्‍तीसगढ़ की बची 5 सीटों पर प्रत्‍याशियों के नाम तय, आज जारी हो सकती है लिस्‍ट

Date:

रायपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है। लोकसभा चुनाव की तारीख शनिवार दोपहर तीन बजे घोषित हो जाएंगे। आम चुनाव की तारीख घोषित होते ही देशभर में आचार संहिता लागू हो जाएगा। इधर, भाजपा ने प्रदेश की सभी 11 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं। वहीं, कांग्रेस अब तक पांच सीटाें पर प्रत्याशियों के नाम तय नहीं कर पाई है। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि शनिवार को बची सीटों पर नाम घोषित हो जाएंगे। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भी संकेत दिए हैं कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं, केवल घोषणा करनी बाकी है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की आठ मार्च को जारी पहली सूची में ही प्रदेश की छह सीटों पर नाम तय हो गए थे। इसमें राजनांदगांव से भूपेश बघेल, महासमुंद से ताम्रध्वज साहू, जांजगीर-चांपा से डा. शिवकुमार डहरिया, कोरबा से ज्योत्सना महंत, दुर्ग से राजेंद्र साहू और रायपुर से विकास उपाध्याय के नाम शामिल थे।

पहली सूची जारी होने के बाद शेष बची सीटाें के नाम दूसरी में आने की उम्मीद थी। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक के बाद मंगलवार को दूसरी सूची जारी की गई थी लेकिन प्रदेश की एक भी सीट पर प्रत्याशी के नाम शामिल नही थे। प्रदेश में लोकसभा क्षेत्र कांकेर, सरगुजा, बस्तर,रायगढ़, बिलासपुर के लिए प्रत्याशियों की घोषणा होना बाकी है।

प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस ने दिग्गजों को लोकसभा के चुनावी मैदान पर उतारा है। इनमें भाजपा से बृजमोहन अग्रवाल, विजय बघेल, सरोज पांडेय, चिंतामणि महाराज, संतोष पांडेय के नाम हैं। वहीं, कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ताम्रध्वज साहू, शिव डहरिया, ज्योत्सना महंत, विकास उपाध्याय को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस की पांच सीटों पर पेंच फंसा हुआ है। इनमें कांकेर सीट से अनिला भेंडिया के नाम पर चर्चा हो रही है। इससे पहले पैनल में बीरेश ठाकुर व नरेश ठाकुर के नाम पर भी चर्चा की जा चुकी है। अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है।

कांग्रेस फूंक-फूंककर रख रही कदम

विधानसभा चुनाव के नतीजे को देखते हुए कांग्रेस फूंक-फूंककर कदम रख रही है। यही कारण है कि प्रत्याशी घोषित करने में जल्दबाजी नही की जा रही है। बस्तर लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद दीपक बैज के मैदान में उतरने की संभावना है।

हालांकि, इस सीट से विधायक कवासी लखमा के पुत्र हरीश लखमा का नाम भी चल रहा है। इसके अलावा विधायक लखेश्वर बघेल भी टिकट की दौड़ में शामिल हैं। सरगुजा लोकसभा सीट में शशि सिंह का नाम प्रमुख रूप से लिया जा रहा है, वहीं पैनल में पूर्व मंत्री अमरजीत भगत का नाम भी शामिल है। रायगढ़ लोकसभा से डा. मेनका सिंह, लालजीत राठिया, चक्रधर सिदार और रामनाथ सिदार के नाम शामिल हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BREAKING : भाजपा ने मोर्चों की नई टीम की घोषित

CG BREAKING : BJP announces new team of fronts कुरूद/धमतरी।...

Naxal मुठभेड़: सुरक्षा बलों और माओवादी के बीच जबरदस्त टकराव, 5 नक्सली ढेर

बीजापुर: बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही...