chhattisagrhTrending Now

नायब सैनी चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता, अमित शाह की मौजदूगी में लिया गया फैसला

चंडीगढ़। हरियाणा में आज यानी बुधवार से नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। राज्य में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बना रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को बुधवार को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से चुनाव से पहले ही नायब सिंह सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री घोषित किया जा चुका था। 17 अक्टूबर को प्रधानमंत्री की मौजूदगी में नायब सैनी दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे।

अमित शाह और मोहन यादव रहे मौजूद

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक की सभी तैयारियां पहले से ही पूरी की चुकी थी। बैठक सुबह 10 बजे के आसपास शुरू हुई थी। हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने सभी पार्टी विधायकों को लगातार दो दिन चंडीगढ़ में रहने को कहा था।

बंद कमरे में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने की प्रक्रिया आरंभ हुई। हरियाणा में विधायक दल का नेता चुनने के लिए अमित शाह के स्वयं आने से चर्चाओं का बाजार गर्म था। कोई इसे मुख्यमंत्री बदलने की चर्चा के रूप में ले रहा था, तो कोई अनिल विज और राव इंद्रजीत की दावेदारी को उठने से पहले ही खारिज करने की अमित शाह की पावर के रूप में देख रहा था।

राज्यपाल को देंगे मंत्रिमंडल की सूची

हालांकि, आखिरकार इस तरह की सभी चर्चाओं में ब्रेक लग गया। बता दें कि भाजपा के सूत्रों ने पहले ही बता दिया था कि पार्टी में नीतिगत फैसले सिर्फ एक बार होते हैं और यह चुनाव से पहले तय हो चुका था कि नायब सिंह सैनी ही भाजपा सरकार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद नायब सिंह सैनी आज ही राज्यपाल को उन विधायकों की सूची सौंपी सौंपेंगे, जिन्हें मंत्रिमंडल में शामिल करना है।

कल शपथ लेंगे सीएम सैनी

भाजपा विधायक दल के नेता नायब सिंह सैनी कल यानी 17 अक्टूबर को दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बनेंगे। नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी पूरी हो चुकी है। उनके शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इसके अलावा, भाजपा ने विपक्षी नेताओं को भी नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में इनवाइट किया है।

 

Advt_19_09
cookies_advt2024_08
advt_001_Aug2024
july_2024_advt0001
Share This: