जवान की पत्नी की हत्या: पुलिस क्वार्टर में मिली महिला की लाश, कैची से गला काटकर हुई हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Date:

रायपुर। पुलिस कॉलोनी में महिला की हत्या से सनसनी फैल गयी है। रायपुर के आमासिवनी पुलिस कॉलोनी में देर रात की ये वारदात बतायी जा रही है। महिला के पति सुकमा में पुलिस विभाग में पदस्थ हैं। जानकारी के मुताबिक वो डॉग हैंडलर हैं। पुलिस को CCTV में कुछ साक्ष्य मिले हैं, जिसके आधार पर जांच चल रही है।

CG NEWS: महिला का नाम जॉली सिंह हैं, वहीं महिला के पति डॉग हैंडलर शिशुपाल सिंहहैं, जो सुकमा में पदस्थ हैं। जॉली सिंह की हत्या कैची से गला काटकर की गयी है। घटना की सूचना पुलिस को देर रात करीब 2 बजे मिली है। घटना की सूचना के बाद पुलिस की की टीम मौके पर पहुंची, महिला की लाश कमरे में मिली है, वहीं बाहर से ताला लगा हुआ था।

CG NEWS: घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आमासिवनी पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी कि पुलिस क्वार्टर में एक महिला काफी देर से फोन रिसीव नहीं कर रही है। महिला के परिजन काफी देर से ढूंढ रहे हैं। महिला का कमरा बाहर से बंद है, जबकि वो कहीं जाती नहीं थी। पुलिस सूचना के आधार पर जब मौके पर पहुंची, तो बाहर से कमरा बंद था, कमरे के अंदर पहुंचने पर महिला की लाश पड़ी थी।

CG NEWS: पड़ोसियों ने शाम 7 बजे तक महिला को देखा था, उसके बाद से महिला का पता नहीं था। कमरे को देखने पर पता चला है कि महिला पर पहले वार बेडरूम में किया गया। जख्मी होने के बाद महिला भागी तो फिर हॉल में उस पर हमला किया गया, मारने के बाद उसे घसीटा गया। फिलहाल लूट जैसी घटना भी प्रतीत नहीं हो रही है। मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। CCTV के आधार पर पुलिस जांच में जुट गयी है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related