MUMBAI HEAVY RAIN ALERT : मुंबई में मूसलधार बारिश, कई इलाकों में रेड और ऑरेंज अलर्ट, यातायात प्रभावित

Date:

MUMBAI HEAVY RAIN ALERT : Heavy rain in Mumbai, red and orange alert in many areas, traffic affected

मुंबई, 26 मई 2025। MUMBAI HEAVY RAIN ALERT  मुंबई और उपनगरीय इलाकों में रविवार देर रात से मूसलधार बारिश का दौर जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शहर के कई हिस्सों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुंबई के बोरीवली, सांताक्रूज़, पवई, मुलुंड, चेंबूर, वर्ली, कोलाबा और अलीबाग जैसे क्षेत्रों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है, जबकि नवी मुंबई, ठाणे और कल्याण में ऑरेंज अलर्ट जारी है।

भारी बारिश की वजह से शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया, जिससे यातायात बाधित हुआ। सोमवार सुबह 3 बजे मौसम विभाग ने जानकारी दी कि अगले 3-4 घंटों तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। सोमवार के लिए न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

MUMBAI HEAVY RAIN ALERT  आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रविवार को दस्तक दे दी, जो पिछले 35 वर्षों में सबसे जल्दी मानसून आगमन का रिकॉर्ड है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले तीन दिनों में मुंबई सहित महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में सक्रिय हो सकता है।

आईएमडी की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने बताया कि 1999 में 20 मई को मानसून ने महाराष्ट्र में दस्तक दी थी, जबकि इस बार 25 मई को मानसून पहुंच गया। विशेषज्ञ एम. राजीवन का कहना है कि पहले ही दिन बड़े हिस्सों को कवर करना असामान्य नहीं है।

MUMBAI HEAVY RAIN ALERT  मौसम विभाग ने मुंबई के नागरिकों को अलर्ट रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भी रेड अलर्ट घोषित किया गया है, जबकि ठाणे और पालघर जिले ऑरेंज अलर्ट पर हैं।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR POST OFFICE SCAM : 20 करोड़ डाक घोटाला CBI को?

RAIPUR POST OFFICE SCAM : 20 crore postal scam...

RAIPUR BULDOZER ACTION : लालपुर में गरजा बुलडोजर!

RAIPUR BULDOZER ACTION : Bulldozer roared in Lalpur! रायपुर. राजधानी...