Mumbai Airport News: इंडिगो के100 यात्री मुंबई एयरपोर्ट पर 16 घंटे से फंसे … सभी हो रहे परेशान, जानिए क्या है वजह

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Mumbai Airport News: नई दिल्ली। मुंबई से इस्तांबुल जाने वाले कम से कम 100 यात्री छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फंसे हुए हैं। तकनीकी खराबी की वजह से इंडिगो की फ्लाइट रवाना नहीं हो पा रही है। पिछले 16 घंटों से यात्री एयरपोर्ट पर फ्लाइट रवाना होने का इंतजार कर रहे हैं।
इंडिगो फ्लाइट नंबर 6E17 को आज सुबह इस्तांबुल के लिए रवाना होना था। एयरलाइन ने जानकारी दी है कि वैकल्पिक फ्लाइट से यात्रियों को इस्तांबुल भेजा जाएगा। उड़ान रात 11 बजे रवाना होगी।

कंपनी ने यात्रियों से मांगी माफी

एयरलाइन कंपनी ने इस घटना को लेकर यात्रियों से माफी मांगी। एयरलाइन ने कहा, “हमें खेद है कि हमारी उड़ान 6E17, जो मूल रूप से मुंबई से इस्तांबुल के लिए संचालित होने वाली थी, तकनीकी समस्याओं के कारण विलंबित हो गई। दुर्भाग्य से समस्या को ठीक करने और गंतव्य तक विमान को भेजने के हमारे सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद, हमें अंततः उड़ान रद्द करनी पड़ी।”सूत्रों ने बताया कि यात्रियों को कई बार विमान में चढ़ाया गया, लेकिन उन्हें फिर उतरने का निर्देश दिया गया। यात्रियों में ज्यादातर छात्र हैं। कई यात्रियों ने एयरलाइन कंपनी से रिफंड की मांग भी की।

यात्रियों ने साझा की परेशानियां

एक यात्री ने अपनी परेशानी साझा करते हुए इंडिगो को टैग कर एक्स पर पोस्ट भी किया। उन्होंने लिखा, “प्रिय इंडिगो, यह उचित नहीं है। अब मुंबई से इस्तांबुल जाने वाली 6E 17 की उड़ान में 5 घंटे की देरी हो गई है और मुझे इस्तांबुल से वाशिंगटन के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी है और मैं उसे मिस करने जा रहा हूं। अगली फ्लाइट भी इंडिगो द्वारा संचालित की जाएगी। कृपया सुझाव दें कि क्या करना है। ” एक अन्य यात्री ने लिखा कि इंडिगो के स्टाफ को पता नहीं है कि क्या हो रहा है। फ्लाइट कब उड़ान भरेगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related