MUMBAI AIRPORT INCIDENT : मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, 2 विमानों के पंख टकराए

Date:

MUMBAI AIRPORT INCIDENT : Major accident averted at Mumbai airport, wings of 2 planes collide

मुंबई। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार रात एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। रनवे पर एयर इंडिया और इंडिगो के दो विमानों के पंख आपस में टकरा गए। गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई।

जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया का विमान पुशबैक और टैक्सी कर रहा था, जबकि इंडिगो का विमान लैंडिंग के बाद टैक्सीवे से जुड़ रहा था। इसी दौरान दोनों विमानों के दाहिने पंख आपस में टकरा गए। सुरक्षा कारणों से दोनों विमानों को तुरंत ग्राउंड कर दिया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एयर इंडिया की फ्लाइट AI2732 (A320, VT-TYF) टेकऑफ के लिए टैक्सी कर रही थी, जबकि इंडिगो का A320 विमान (VT-IFV) लैंडिंग के बाद टैक्सी कर रहा था। इसी दौरान रनवे पर दोनों विमानों के पंखों की टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डीजीसीए के मुंबई कार्यालय के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी गई।

घटना के बाद एयर इंडिया ने बयान जारी करते हुए कहा कि दोनों विमानों के पंखों के सिरे आपस में छू गए, जिससे एयर इंडिया के विमान के पंख को नुकसान पहुंचा है। सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतार लिया गया है और उन्हें गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

वहीं इंडिगो की ओर से जारी बयान में कहा गया कि 3 फरवरी 2026 को हैदराबाद से मुंबई आ रही फ्लाइट 6E 791 लैंडिंग के बाद टैक्सी करते समय दूसरी एयरलाइन के विमान से टकरा गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं और विमान पार्किंग पर पहुंचने के बाद उतर गए। एयरक्राफ्ट का मेंटेनेंस इंस्पेक्शन किया जा रहा है और प्रोटोकॉल के तहत संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

फिलहाल डीजीसीए और एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से पूरे मामले की जांच की जा रही है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related