चार दिवसीय प्रवास पर छग आएंगे सांसद तुलसी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। राज्यसभा सांसद के.टी.एस. तुलसी 25 नवंबर को इंडिगो के नियमित विमान सेवा द्वारा शाम 4.14 बजे रायपुर पहुंचेंगे। 26 नवंबर को सुबह 10 बजे गुरूद्वारा श्री गुरू सिंघ सभा, स्टेशन रोड, पहुंचकर दर्शन एवं सिक्ख कमेटी गुरूद्वारा प्रबंधन समिति द्वारा अमरकंटक गुरूद्वारा दर्शन हेतु आयोजित बस यात्रा को हरी झण्डी दिखायेंगे। दोपहर 12.30 बजे राजीव भवन में वरिष्ठ कांग्रेसजनों से भेंट एवं चर्चा करेंगे। दोपहर 1 बजे संविधान दिवस के अवसर पर राजीव भवन रायपुर में आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम 5 बजे गुरूद्वारा गुरू गोविन्द सिंघ सभा, गोविन्द नगर पंडरी द्वारा सम्मान समारोह में भाग लेंगे एवं दर्शन करेंगे।
27 नवंबर को सुबह 9 बजे रायपुर से बिलासपुर के लिये रवाना होंगे। सुबह 11 बजे बिलासपुर में संविधान दिवस के अवसर पर स्थानीय झूलेलाल मंगलम भवन में आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 2 बजे बिलासपुर से रायपुर के लिये रवाना होंगे। शाम 4 बजे रायपुर पहुंचेंगे। 28 नवंबर को सुबह 8.55 बजे विस्तारा के नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर से नई दिल्ली के लिये रवाना होंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related