MP Devashish Samantrai resigns: बीजेडी से सांसद देवाशीष सामंतराय का इस्तीफा, भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज

Date:

MP Devashish Samantrai resigns: भुवनेश्वर। बीजू जनता दल (BJD) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद देवाशीष सामंतराय ने बीजेडी के सीनियर सिटिजन सेल के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफ़ा पार्टी अध्यक्ष नवीन पटनायक को भेजा, जिसके बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि सामंतराय जल्द ही बीजेडी छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

चर्चा इसलिए भी गर्म है क्योंकि बीजेडी के दो राज्यसभा सदस्य पहले ही इस्तीफ़ा देकर भाजपा के टिकट पर दोबारा ऊपरी सदन पहुंच चुके हैं। ऐसे में देवाशीष सामंतराय के भी उसी रास्ते पर चलने की संभावना जताई जा रही है।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले जब बीजेडी ने श्रीमयी मिश्रा को पार्टी से निष्कासित किया था, तब सामंतराय ने इसका खुलकर विरोध किया था। उन्होंने मिश्रा के समर्थन में बयान देते हुए प्रफुल्ल कुमार मलिक के निलंबन को भी गलत बताया था। तब से उनके पार्टी नेतृत्व से मतभेद की चर्चा लगातार बनी हुई थी।

सामंतराय के इस्तीफे ने ओडिशा की राजनीति में नई करवट ला दी है और अब सभी की नजरें इस बात पर टिक गई हैं कि वे कब और किस रूप में भाजपा में प्रवेश करेंगे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related