सांसद बृजेंद्र चौधरी की घर वापसी, बीजेपी को बड़ा झटका, आज थाम सकते हैं कांग्रेस का हाथ

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की तारीखों से पहले हरियाणा में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. सांसद बृजेंद्र चौधरी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने ट्वीट कर अपने इस्तीफे की जानकारी दी है. पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह बेटे बृजेंद्र चौधरी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर उनसे मुलाकात की है. इससे उनके पार्टी में शामिल होने की बात हो रही है. हालांकि, चौधरी बीरेंद्र सिंह के बीजेपी छोड़ने की कोई चर्चा नहीं हो रही है.

सांसद बृजेंद्र चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘मैं राजनीतिक कारणों की वजह से बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. मैं पार्टी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह का हिसार के संसद सदस्य के रूप में सेवा करने का अवसर देने के लिए आभार व्यक्त करता हूं.’ उनके कई दिनों से बीजेपी से इस्तीफा देने की चर्चाएं चल रही थीं. रविवार (10 मार्च) को आखिरकार उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related