MOHAN BHAGWAT STATEMENT : Bhagwat claims that only India can bring peace to the world.
रायपुर। नागपुर में RSS के सरसंघचालक मोहन भागवत ने वैश्विक तनाव पर चिंता जताते हुए कहा कि आज की दुनिया संघर्षों से भरी है, लेकिन भारत इसे रोकने की ताकत रखता है।
भागवत ने जोर देकर कहा कि स्थायी शांति केवल एकता, अनुशासन और धर्म के पालन से संभव है। उन्होंने कहा कि धर्म सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि आचरण और व्यवहार में भी दिखना चाहिए।
उन्होंने दुनिया को चेताया कि स्वार्थ और वर्चस्व की चाह ही असली संघर्ष की जड़ है और अगर लोग मिलकर अच्छे मूल्यों पर चलें तो ही दुनिया में सच्ची शांति आ सकती है।

