50 फीट ऊंची टंकी से कूद गया नाबालिग, मौत

Date:

कांकेर। जिले में एक 15 साल के लड़के ने 50 फीट ऊंची टंकी से कूदकर जान दे दी। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। कहता था कि मर जाऊंगा। आखिरकार उसने ये कदम उठा ही लिया। मामला कोरर थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

आवासपारा निवासी विरेंद्र कुमार नुरेटी(15) पिछले कुछ दिनों से बीमार था। वह ज्यादा बात भी नहीं किया करता था। इसके चलते उसके परिजन उसका इलाज झाड़फूंक के जरिए करवा रहे थे। इसके बावजूद उसे आराम नहीं मिला था। इस बीच गुरुवार रात को वह गांव के ही स्कूल के पास बने पानी टंकी में चढ़ गया। इसके बाद उसने वहां से छलांग लगा दी।

रात का वक्त था इसलिए लोगों को पता भी नहीं चल सका था। वहीं जब कुछ लोग मौके पर पहुंचे, तब उन्हें इस बारे में जानकारी मिली। फिर विरेंद्र को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई थी। पुलिस ने रात होने के कारण उसका पोस्टमॉर्टम नहीं किया था। अब शुक्रवार को शव का पीएम कर परिजनों को सौंपा गया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related