भूपेश बघेल बूथ में नहीं जाने देने वाले बयान पर मंत्री केदार कश्यप का पलटवार, जानिए क्या कहा उन्होंने

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बूथ में नहीं जाने देने के आरोप को मंत्री केदार कश्यप ने अनर्गल करार दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता हार के बाद इलेक्शन कमीशन, सुप्रीम कोर्ट, ईवीएम पर आरोप लगाएंगे. कांग्रेस की हार सुनिश्चित है. पब्लिक उन्हें सुनना भी पसंद नहीं करती.

कांग्रेस में निजी और व्यक्तिगत तौर पर प्रधानमंत्री पर लगाए है

वहीं मंगल सूत्र पर कांग्रेस नेता अलका लांबा के भाजपा पर आरोप लगाए जाने पर मंत्री केदार कश्यप ने जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में निजी और व्यक्तिगत तौर पर प्रधानमंत्री पर आरोप लगाने की कोशिश की है. किसी ने खून का प्यासा कहा, किसी ने सर फोड़ने की बात कही, कोई चौकीदार, चोर बताया है. यह उनकी मानसिकता है. उन्होंने कहा कि देश की जनता ने तय कर लिया है कि एक बार फिर से (भाजपा को) देश की बागडोर दे. पूरे अंतरराष्ट्रीय पटल पर वर्चस्व स्थापित हो रहा है. वह फिर से स्थापित हो.

तीनों सीट में जीतेगी बीजेपी

छत्तीसगढ़ की तीन सीटों पर चल रहे मतदान के बीच केदार कश्यप ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि कांकेर में भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के 1 लाख 11 हजार वोटों से, राजनांदगांव में भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय 2 लाख वोटों से और महासमुंद में भी बड़े अंतर से भाजपा की जीत होने जा रही है.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related