PORNOGRAPHIC CONTENT ACTION : 5 OTT बैन

Date:

PORNOGRAPHIC CONTENT ACTION : 5 OTT bans

नई दिल्ली। अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट के खिलाफ केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए 5 ओटीटी प्लेटफॉर्म को ब्लॉक कर दिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने कार्रवाई करते हुए MoodXVIP, Koyal Playpro, Digi Movieplex, Feel और Jugnu को बंद करने का आदेश जारी किया।

सरकार का कहना है कि इन प्लेटफॉर्म पर अश्लील सामग्री दिखाई जा रही थी, जो आईटी एक्ट 2000, आईटी नियम 2021 और महिलाओं के अश्लील चित्रण से जुड़े कानूनों का उल्लंघन है।

किन कानूनों के तहत कार्रवाई?

IT एक्ट 2000 की धारा 67 और 67A – ऑनलाइन अश्लील व यौन सामग्री पर रोक

BNS 2023 की धारा 294 – सार्वजनिक अश्लीलता दंडनीय

महिलाओं का अश्लील (निषेध) अधिनियम 1986 – महिलाओं को अपमानजनक रूप में दिखाना अपराध

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

यह पहली बार नहीं है जब सरकार ने सख्ती दिखाई हो। जुलाई 2024 में Ullu और ALTT समेत 25 ओटीटी प्लेटफॉर्म बैन किए गए थे। ALTT को Ekta Kapoor ने लॉन्च किया था। वहीं Ullu ऐप की स्थापना विभु अग्रवाल ने की थी।

मार्च 2024 में भी 18 ओटीटी प्लेटफॉर्म, 19 वेबसाइट, 10 ऐप और 57 सोशल मीडिया हैंडल ब्लॉक किए गए थे।

सरकार की गाइडलाइन क्या कहती है?

2021 में केंद्र ने ‘इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (इंटरमीडियरी गाइडलाइन्स एंड डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड) रूल्स’ लागू किए थे, जिन्हें 2023 में अपडेट किया गया। गाइडलाइन के तहत ओटीटी प्लेटफॉर्म को कंटेंट की श्रेणी स्पष्ट करनी होगी, चेतावनी देनी होगी और ग्रीवांस ऑफिसर नियुक्त करना अनिवार्य है।

सरकार ने साफ किया है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ऐसा कोई कंटेंट नहीं चलेगा जो अश्लील, कानून विरोधी या महिलाओं और बच्चों के लिए हानिकारक हो।

अश्लील कंटेंट पर केंद्र की बड़ी कार्रवाई, 5 ओटीटी प्लेटफॉर्म ब्लॉक।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related