भेंट-मुलाकात अभियान: सीएम बघेल ग्राम बेलपान हुए रवाना

Date:

रायपुर  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत बिलासपुर जिले के तख्तपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलपान के लिए रवाना हो गए है।

मुख्यमंत्री आमजनता से भेंट-मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं आवेदनों का निराकरण करने के साथ ही शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में फीडबैक लेंगे। मुख्यमंत्री  निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत जैन इंटरनेशनल स्कूल सकरी, बिलासपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान किया।

मुख्यमंत्री इसके पश्चात् दोपहर 1.55 बजे ग्राम खैरी पहुंचेंगे और 2.35 बजे से आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। वे ग्राम खैरी से अपरान्ह् 4.15 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर विधानसभा तख्तपुर अंतर्गत ग्राम खपरी पहुंचेंगे और वहां शाम 6.30 बजे से विभिन्न जनप्रतिनिधि मंडलों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री 18 जनवरी को रात्रि विश्राम ग्राम खपरी में करेंगे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

सुरक्षाबलों के अभियान से माओवादियों की बड़ी साजिश नाकाम, प्रेशर कुकर व आईईडी बरामद

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में...

Accident: सड़क दुर्घटना में छत्तीसगढ़ पुलिस के पांच पुलिसकर्मियों की मौत  

CG News : ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में राष्ट्रीय...

CRPF के 87वें स्थापना दिवस पर फिर दोहराई गई 31 मार्च तक नक्सलवाद खत्म करने की डेडलाइन

गुवाहाटी: गुवाहाटी में आयोजित Central Reserve Police Force (सीआरपीएफ)...