मुख्यमंत्री भाई भूपेश बघेल को जन्मदिन पर बहुत बधाई, मंत्री टीएस सिंहदेव ने किया बर्थडे विश

Date:

रायपुर। मंत्री टीएस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई दी, और ट्वीट कर लिखा – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भाई@bhupeshbaghelजी को जन्मदिन पर बहुत बधाई व शुभकामनाएं! मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज जन्मदिन है। सीएम भूपेश बघेल आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर तमाम लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर मुख्यमंत्री बघेल को जन्‍मदिन की शुभकानाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करते हैं। कांग्रेस मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन को सेवा-समर्पण के साथ मना रही है। इस मौके पर तीन दिवसीय निश्शुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में किया जा रहा है। इस शिविर में रायपुर के साथ हैदराबाद और मुंबई के स्पेशलिस्ट डाक्टर अपनी सेवाएं दें रहें। विशेषज्ञ डाक्टरों से इलाज कराने के लिए बड़ी संख्‍या में रजिस्ट्रेशन करवा चुके आम नागरिक इसका लाभ ले रहे हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

T20 World Cup 2026: भारत न आने पर बांग्लादेश बाहर! ICC ने दिया एक दिन का अल्टीमेटम

T20 World Cup 2026: नई दिल्ली। बांग्लादेश क्रिकेट टीम...