Manmohan Singh Memorial: दिल्ली में कहां बनेगा मनमोहन सिंह का स्मारक? केंद्र सरकार ने परिवार को की इन जगहों की पेशकश

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Manmohan Singh Memorial : केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्मारक के निर्माण के लिए राजघाट परिसर में उनके परिवार को जमीन देने की पेशकश की है। दिसंबर में पूर्व पीएम का निधन हुआ था, जिसके बाद सरकार ने स्मारक बनाने का एलान किया था।

यहां दी गई जगह

सरकारी सूत्रों ने एनडीटीवी को बताया कि सरकार ने जो जगह दी है वो भूखंड पूर्व कांग्रेस नेता प्रणब मुखर्जी के स्मारक के बगल में है, जो पूर्व राष्ट्रपति थे।
ट्रस्ट को 25 लाख रुपये देगी सरकारसरकार परिवार द्वारा ट्रस्ट बनाने का इंतजार कर रही है और ट्रस्ट बनने के बाद जमीन आवंटित की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि सरकार स्मारक बनाने के लिए ट्रस्ट को 25 लाख रुपये देगी।

आर्थिक उदारीकरण के जनक माने जाते हैं मनमोहन

मनमोहन सिंह को देश के आर्थिक उदारीकरण का जनक कहा जाता है। देश की अर्थव्यवस्था पर उन्होंने स्थायी प्रभाव छोड़ा था। वे 1991 में वित्त मंत्री थे, जब भारत में अभूतपूर्व सुधार हुए, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को दुनिया के लिए खोला गया। मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री रहे।

कांग्रेस ने भाजपा पर कसा था तंज

पिछले साल 26 दिसंबर को उनके निधन के बाद, कांग्रेस ने मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए उपयुक्त स्थान नहीं खोज पाने के लिए सरकार की आलोचना की थी। पलटवार करते हुए भाजपा ने कांग्रेस को याद दिलाया कि उसने कभी पीवी नरसिम्हा राव के लिए स्मारक नहीं बनवाया।
विवाद बढ़ने पर सरकार ने पिछले महीने प्रणब मुखर्जी के स्मारक के लिए भूमि आवंटित की थी।

‘राष्ट्रीय समिति’ परिसर में एक भूखंड चिह्नित

सरकार ने दिल्ली के राजघाट परिसर में ‘राष्ट्रीय समिति’ परिसर में एक भूखंड चिह्नित किया है। इसकी जानकारी पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने एक ऑनलाइन पोस्ट में दी थी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related