Trending Nowशहर एवं राज्य

MANDI CONGRESS CANDIDATE : मंडी में कंगना बनाम विक्रमादित्य कंफर्म !

MANDI CONGRESS CANDIDATE: Kangana vs Vikramaditya confirmed in Mandi!

हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश में उम्मीदवार की लिस्ट कांग्रेस ने सीईसी की बैठक में तय कर ली है। इस पर अभी आधिकारिक सूचना नहीं आई है, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मंडी लोकसभा सीट को लेकर अहम जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के खिलाफ विक्रमादित्य सिंह उतरेंगे। शिमला से विनोद सुल्तानपुरी के लड़ने की जानकारी सामने आई है।

मंडी सीट पर प्रतिभा सिंह ने कहा कि हमारे सभी वरिष्ठ नेताओं का मानना ​​है कि इस बार किसी युवा नेता को मैदान में उतारा जाना चाहिए, इसलिए विक्रमादित्य सिंह के नाम पर सहमति बन गई है। हिमाचल प्रदेश में प्रत्याशियों के नामों को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा।

Share This: