महाराष्ट्र के ठाणे में बड़ा हादसा, गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 14 लोगों की मौत, 3 घायल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे में कंस्ट्रक्शन साइट पर हुए एक हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। ठाणे के शाहपुर के पास एक गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से यह हादसा हुआ। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। बताया जाता है कि समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे निर्माण के दौरान यह हादसा हुआ। समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरे चरण के निर्माण में इस मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा था।

एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद

बताया जाता है कि यह हादसा देर रात हुआ। एनडीआरएफ की दो टीमों को राहत और बचाव के काम में लगाया गया। अब तक घटनास्थल से 14 शव निकाले जा चुके हैं । वहीं हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को शाहपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। जानकारी के मुताबिक कुछ अन्य लोगों मलबे में दबे होने की आशंका है।

100 फीट ऊंचाई से नीचे गिरी गर्डर लॉन्चिंग मशीन

जानकारी के मुताबिक पुल तैयार करने के लिए गार्डर मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक करीब 100 फीट की ऊंचाई से यह मशीन नीचे की ओर गिर गई।

हाईवे और रेल पुल के निर्माण में होता है मशीन का इस्तेमाल

गर्डर लॉन्चिंग मशीन का इस्तेमाल पुल के निर्माण में किया जाता है। हाईवे और रेल पुल के निर्माण में इसे उपयोग में लाया जाता है। बता दें कि समृद्धि हाइवे का निर्माण महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम द्वारा किया जा रहा है। यह मुंबई और नागपुर को जोड़नेवाला 701 किमी लंबा एक्सप्रेस वे है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related