महेंद्र सिंह धोनी को है PUBG की लत, पत्नी साक्षी ने खोले कई राज

Date:

नई दिल्ली। भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी ने कल रविवार को अपनी शादी के 11 साल पूरे किए. धोनी और साक्षी ने 4 जुलाई 2010 को एक दूसरे के साथ शादी की थी. इस खास मौके पर उनको दुनियाभर से बधाई मिली. इसी बीच साक्षी ने अपनी और माही की कुछ यादों को लोगों के बीच साझा भी किया है. बता दें कि धोनी की आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स  ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, इस वीडियो में धोनी की पत्नी साक्षी ने अपने और धोनी के कई किस्सों के बारे में बात की है. इस बीच साक्षी (Sakshi) ने ये भी बताया कि लॉकडाउन के दौरान धोनी किस तरह अपनासमय बिताते थे. साक्षी ने बताया कि धोनी को वीडियो गेम खेलना बहुत पसंद है और वो PUBG और Call Of Duty जैसे गेम खेलते हैं. साक्षी ने बताया कि धोनी अपना दिमाग हमेशा चलाते रहते हैं और वो आराम नहीं करते हैं. साक्षी ने कहा, ‘आप जानते हैं कि माही का दिमाग हमेशा चलता है और वो आराम नहीं करते हैं. मेरे हिसाब से वो Call Of Duty या PUBG या कोई और वीडियो गेम खेलते रहते हैं. इससे उन्हें अपना ध्यान कहीं और लगाने में मदद मिलती है, जोकि एक अच्छी बात है.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related