MAHAVATAR NARASIMHA : महावतार नरसिम्हा ने मचाया तहलका – 13वें दिन कमाई से पछाड़े सब!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MAHAVATAR NARASIMHA : Mahavtar Narasimha created a sensation – beat everyone in earnings on the 13th day!

नई दिल्ली। एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ ने रिलीज के 13वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त पकड़ बनाई हुई है। फिल्म ने अब तक भारत में 112 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। खास बात यह है कि फिल्म ने सिर्फ 1.75 करोड़ की ओपनिंग ली थी, लेकिन दर्शकों की सराहना से अब यह ब्लॉकबस्टर बन चुकी है।

13वें दिन का कलेक्शन –

‘महावतार नरसिम्हा’ – 6 करोड़ रुपये

‘सन ऑफ सरदार 2’ – 2 करोड़ रुपये से भी कम

‘धड़क 2’ – 1 करोड़ के आसपास

‘सैयारा’ – इस हफ्ते अब तक सिर्फ 2 करोड़

ऑक्यूपेंसी और शो –

फिल्म के हिंदी और तेलुगु वर्जन में कुल 3931 शो हुए।

हिंदी बेल्ट में सबसे ज्यादा कमाई

तेलुगु 3D में 27.35% ऑक्यूपेंसी

हिंदी 3D में 18.27%

ओटीटी पर आएगी क्या?

डायरेक्टर अश्विन कुमार ने साफ किया है – अभी कोई OTT डील नहीं हुई है। फिल्म फिलहाल केवल सिनेमाघरों में ही देखी जा सकती है।

इंटरनेशनल रिलीज –

अब तक फिल्म जर्मनी, फ्रांस, दुबई, ओमान, बहरीन जैसे देशों में भी रिलीज हो चुकी है। वहां से भी अच्छे रिस्पॉन्स की खबरें हैं।

सोशल मीडिया पर धूम –

लोग फिल्म की तुलना हॉलीवुड की ‘Avatar’ से कर रहे हैं। एक मीम वायरल है 👉 “America ke paas Avatar hai, India ke paas Mahavatar!”

आगे क्या?

अभी कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही, इसलिए ‘महावतार नरसिम्हा’ को एक और हफ्ता मिलेगा। हालांकि, स्वतंत्रता दिवस वीकेंड में ‘वॉर 2’ और रजनीकांत की ‘कुली’ टक्कर दे सकती हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related