Maharashtra Assembly Election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए पूर्व CM भूपेश बघेल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

Date:

Maharashtra Assembly Election:रायपुर/दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भूपेश बघेल को कांग्रेस ने वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया है। बता दें कि महाराष्ट्र में महायुति यानी शिवसेना, भाजपा और NCP अजित पवार गुट की सरकार है। एंटी इन्कंबेंसी और 6 बड़ी पार्टियों के बीच बंटने वाले वोट को साधना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती होगी।

Maharashtra Assembly Election: 2024 लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की 48 सीटों में INDIA गठबंधन को 30 और NDA को 17 सीटें मिलीं।। इनमें BJP को 9, शिवसेना को 7 और NCP को सिर्फ 1 सीट मिली। भाजपा को 23 सीटों का नुकसान हुआ। 2019 लोकसभा चुनाव से NDA को 41 सीटें मिली थीं। 2014 में यह आंकड़ा 42 था। यानी आधे से भी कम।

Maharashtra Assembly Election: 2024 लोकसभा चुनाव के हिसाब से भाजपा 60 सीटों के आसपास सिमट जाएगी। विपक्षी गठबंधन के एक सर्वे में राज्य की 288 सीटों पर MVA यानी महाविकास अघाड़ी को 160 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। भाजपा के लिए मराठा आंदोलन सबसे बड़ी चुनौती है। इसके अलावा शिवसेना और NCP में तोड़फोड़ के बाद उद्धव ठाकरे और शरद पवार के साथ लोगों की सिंपथी है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भूपेश बघेल को कांग्रेस ने बनाया वरिष्ठ पर्यवेक्षक

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related