Trending Nowदेश दुनियाशहर एवं राज्य

M3M HURUN INDIA RICH LIST 2025 : शाहरुख खान पहली बार बिलेनियर्स क्लब में शामिल

M3M HURUN INDIA RICH LIST 2025 : Shah Rukh Khan joins the Billionaires Club for the first time

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर 2025। भारत अब अरबपतियों का नया हब बनता जा रहा है। एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 के अनुसार, देश में अरबपतियों की संख्या बढ़कर 350 से अधिक हो गई है। कुल संपत्ति 167 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है, जो भारत के GDP का लगभग आधा है।

सूची में फिर से मुकेश अंबानी नंबर-1 पर हैं, जिनकी संपत्ति 9.55 लाख करोड़ रुपये है। दूसरे स्थान पर गौतम अडानी एंड फैमिली (8.15 लाख करोड़) और तीसरे स्थान पर रोशनी नादर मल्होत्रा (2.84 लाख करोड़) हैं। रोशनी नादर पहली बार टॉप-3 में प्रवेश कर भारत की सबसे अमीर महिला बनीं।

इस साल की खास बात यह है कि बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान पहली बार इस लिस्ट में शामिल हुए हैं। उनकी संपत्ति 12,490 करोड़ रुपये आंकी गई है। वहीं, अरविंद श्रीनिवास 21,190 करोड़ रुपये के साथ भारत के सबसे युवा अरबपति बने। सबसे अधिक संपत्ति वृद्धि नीरज बजाज एंड फैमिली की रही, जिनकी दौलत में 69,875 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ।

मुंबई अरबपतियों का सेंटर बना हुआ है, जहां 451 सबसे धनी लोग रहते हैं। इसके बाद नई दिल्ली (223) और बेंगलुरु (116) हैं। बिजनेस सेक्टर की बात करें तो फार्मास्यूटिकल्स में 137 अरबपति हैं, इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स में 132 और केमिकल सेक्टर में 125।

महिला अरबपतियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। सूची में 101 महिलाएं हैं, जिनमें से 26 अरबपति हैं। कुल मिलाकर 74% नए अरबपति सेल्फ मेड हैं और 66% ने जीरो से शुरुआत कर शीर्ष अमीरों की सूची में जगह बनाई।

यह लिस्ट दर्शाती है कि भारत में अमीरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और देश में आर्थिक संपत्ति का केंद्र लगातार बदल रहा है।

Share This: