लोकमाता अहिल्याबाई होलकर न्याय, सेवा और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की प्रतीक हैं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

राजमुंदरी। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी का जीवन धर्म, करुणा और सेवा भाव का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने मालवा की धरती पर एक न्यायप्रिय शासन स्थापित किया, साथ ही पूरे भारत में आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक पुनर्जागरण का कार्य किया।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने यह संबोधन आज आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में आयोजित पुण्यश्लोक माता अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती समारोह में दिया। आगे श्री साव ने कहा कि, लोकमाता अहिल्याबाई जी ने काशी विश्वनाथ मंदिर, रामेश्वरम, सोमनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार कराया, धर्मशालाएं और घाट बनवाई। यह उनकी राष्ट्र के प्रति निष्ठा, समर्पण और सेवा का प्रमाण हैं। उन्होंने प्रशासन को शक्ति का साधन नहीं, सेवा का माध्यम माना और महिलाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरीं। ऐसी युगद्रष्टा, करुणामयी व लोकसेवी होलकर जी को श्रद्धा सहित शत्-शत् नमन।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, माता अहिल्याबाई का शासन “जनसेवा के लिए समर्पित” था और उन्होंने हर वर्ग को न्याय दिलाने का कार्य किया। उनका जीवन संदेश देता है कि नेतृत्व का आधार परोपकार होना चाहिए। श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एक नए युग की ओर आगे बढ़ रहा है, ऐसे समय में हमें माता अहिल्याबाई होलकर जी के मूल्यों जैसे- समानता, न्याय, आध्यात्मिकता और महिला सशक्तिकरण से सीख लेनी चाहिए।

*कठिन समय में धैर्य व करुणा से संभाली राज्य की बागडोर*

जयंती समारोह में श्री साव ने कहा कि, लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी केवल एक शासिका ही नहीं थीं, वे जनकल्याण एवं न्याय की मूर्ति थीं। कठिन समय में उन्होंने जिस धैर्य व करुणा से राज्य की बागडोर संभाली, वह इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में अमर है। उन्होंने धार्मिक एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा दिया, महिलाओं के सम्मान के लिए आवाज़ उठाई, जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी।

समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पी. नागेंद्र जी विधान परिषद सदस्य श्री एस. विराजू जी, मा. विधायक श्री एन. रामा कृष्णन रेड्डी जी, श्री टपन चौधरी जी, प्रदेश संगठन मंत्री मधुकर जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पी.वी.एन माघव जी, श्री के. लक्ष्मीनारायण जी, श्री के. सुब्रमण्यम सिंह जी, ओबीसी मोर्चा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री आर. गोपी श्रीनिवास जी, आंध्र प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सदस्य गण एवं ऊर्जावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
……. ………

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related