Home Trending Now Lockdown Update: यहां की सरकार ने हटाया नाइट कर्फ्यू, इस दिन से...

Lockdown Update: यहां की सरकार ने हटाया नाइट कर्फ्यू, इस दिन से शुरू होगी ऑफलाइन कक्षाएं

0

देश में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर का असर अब धीरे-धीरे कम होते जा रहा है और इसी के साथ कई राज्य सरकार ने तमाम पाबंदियों को भी घटाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में कर्नाटक सरकार ने शनिवार से पूरे राज्य में कोविड-19 पाबंदियों में ढील देने की घोषणा की है। मिली जानकारी के मुताबिक कर्नाटक में 31 जनवरी से रात का कर्फ्यू हटा लिया जाएगा।
बेंगलुरु में खुलेगी सभी स्कूलें

राज्य सरकार ने आज जानकारी दी है कि बेंगलुरु के सभी स्कूलों में COVID-19 गाइडलाइन का सख्ती से पालन करते हुए सोमवार से ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने की अनुमति दी गई है। इसके अलावा कर्नाटक में सिनेमा हॉल को छोड़कर होटल, बार और पब को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी गई है। शादियों में 300 लोगों को अनुमति दी जाएगी।
पुडुचेरी में 855 नए मामले सामने आने के बाद शनिवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,59,824 हो गई। पुडुचेरी के स्वास्थ्य निदेशक जी रामुलु ने जानकारी दी है कि केंद्र शासित प्रदेश में 855 नए मामले सामने आने के बाद शनिवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,59,824 हो गई. पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में दो मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों की कुल संख्या 1,923 पहुंच गई है।
राजस्थान के राज्यपाल भी संक्रमित

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र भी शनिवार को कोरोना संक्रमित हो गए हैं। राजभवन की ओर से जानकारी दी गई है कि राज्यपाल कलराज मिश्र ने आज अपना कोविड टेस्ट करवाया। कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। वह स्वस्थ हैं और उनमें कोई लक्षण नहीं हैं। उन्होंने अपील की है कि उनके संपर्क में आए सभी लोग खुद को आइसोलेट कर अपना कोविड टेस्ट कराएं।

साल 2022 में पहली बार 800 से ज्यादा मौतें

इधर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि बीते 24 घंटे में 871 लोगों की मौत हुई है। साल 2022 में यह एक दिन में मरने वालों की सबसे बड़ी संख्या है। इस साल पहली बार एक दिन में 800 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। 21 जनवरी को एक ही दिन में 703 लोगों की मौत हुई थी, जबकि कल शुक्रवार को 627 की मौत हुई थी।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version