Side Effects Of Lack Of Sleep: पुराने जमाने में सभी लोग पूरी नींद लेते थे और इसी वजह से वे स्वस्थ रहते हैं. आज भी जो लोग रात में भरपूर नींद लेते हैं. उन्हें शरीर में कोई बड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है. हालांकि आज के ज्यादातर यूथ रात में पूरी नींद नहीं ले रहे हैं. वे रात भर मोबाइल चलाते रहते हैं. जिससे वे लोग पूरी नींद नहीं ले पाते थे. बता दें कि यह एक स्वस्थ शरीर के लिए बहुत खराब है. हेल्थ को मेंटेन रखने के लिए हर आदमी को रात में पूरी नींद लेनी चाहिए. अगर आप पर्याप्त नींद नहीं लेंगे तो आपको शरीर में कई तरह के नुकसान हो सकते हैं.
नर्वस सिस्टम पर पड़ सकता है असर
अगर आप रात को पूरी नींद लेंगे तो इसका असर आपके नर्वस सिस्टम पर पड़ सकता है क्योंकि आपका सेंट्रल नर्वस सिस्टम आपके शरीर का मैन इनफार्मेशन हाइवे है. इसे ठीक से काम करने के लिए नींद जरूरी है.
इम्यून सिस्टम होगा प्रभावित
नींद की कमी आपके इम्यून सिस्टम को प्रभावित कर सकती है. यदि आप पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं तो आपका शरीर इनवेडर्स को रोकने में सक्षम नहीं हो सकता है और आपको बीमारी से उबरने में अधिक समय लगेगा.
रेस्पिरेटरी सिस्टम में हो सकती है समस्या
रेस्पिरेटरी सिस्टम को दुरुस्त रखने के लिए अच्छी नींद बहुत जरूरी है. बता दें कि नींद की कमी कॉमन फ्लू जैसे रेस्पिरेटरी इंफेक्शन का कारण बन सकती है. नींद की कमी आपके शरीर में मौजूदा सांस की बीमारियों को भी बदतर बना सकती है.

