Kumbh Mela Viral Girl: ‘Mahakumbh Viral Girl’ Proven to be a Minor; Farman’s Troubles Mount
Kumbh Mela Viral Girl : प्रयागराज महाकुंभ 2025 में रुद्राक्ष की माला बेचकर चर्चा में आई वायरल गर्ल, राष्ट्रीय जनजातीय आयोग द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र में नाबालिग पाई गई हैं।
रिकॉर्ड्स के अनुसार, लड़की का जन्म 30 दिसंबर 2009 को हुआ था और 11 मार्च 2026 को केरल में हुए विवाह के समय लड़की की उम्र महज 16 साल 2 माह थी।
पीड़िता के पिता का आरोप है कि फरमान ने लड़की को फिल्म में ‘कर्नल’ का रोल दिलाने और करोड़ों रुपये कमाने का झांसा देकर इंदौर से केरल बुलाया था।
अब आशंका जताई जा रही है कि यह निकाह किसी बड़े एजेंडे का हिस्सा हो सकता है, जिसमें PFI जैसे संगठनों की संलिप्तता और विदेशी फंडिंग का हाथ हो सकता है।
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने स्पष्ट किया है कि आदिवासी बेटी को न्याय दिलाने के लिए इस मामले की लगातार और कड़ी निगरानी की जाएगी।

