Kota Student Suicide: राजस्थान के कोटा शहर में पढ़ाई कर रहे छात्रों का सुसाइड की घटना रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आएदिन कोटा में छात्र आत्महत्या कर रहे है जो काफी गहनता वाला विषय है। अब जवाहर नगर थाना अंतर्गत इलाके में सोमवार देर रात नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे एक और छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
Kota Student Suicide: मृतक की पहचान नाम तमीम इकबाल के रूप में की गई है, जो बिहार के कटिहार का रहने वाला था। वह में कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, छात्र के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
Kota Student Suicide: जानकारी के मुताबिक, मृतक छात्र तमीम 11वीं क्लास की पढ़ाई कर रहा था। इसके साथ ही वह नीट की भी तैयारी कर रहा था। पुलिस का कहना है कि फिलहाल छात्र के कमरे से कोई नोट बरामद नहीं हुआ है। छात्र के परिजनों और दोस्तों से भी उसकी गतिविधि के बारे में जानकारी ली जा रही है।

