CG MINOR LOVE AFFAIR : नाबालिग प्रेम प्रसंग बना हिंसा की वजह, पिटाई-पत्थरबाजी में 6 घायल

Date:

CG MINOR LOVE AFFAIR : Minor love affair leads to violence, 6 injured in beating and stone pelting

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में नाबालिग प्रेम प्रसंग बुधवार रात हिंसक टकराव में बदल गया। मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, तोड़फोड़ और पत्थरबाजी हुई। इस घटना में दोनों पक्षों से कुल 6 लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, 16 वर्षीय नाबालिग लड़की अपने नाबालिग बॉयफ्रेंड का मोबाइल फोन घर ले गई थी। लड़की के पिता की नजर मोबाइल पर पड़ी। स्क्रीन खोलते ही उसमें लड़के की तस्वीर दिख गई, जिससे नाराज पिता ने बेटी की पिटाई कर दी। इसके बाद उन्होंने नाबालिग लड़के को फोन कर घर बुलाया और उसकी भी लात-घूंसों से पिटाई की।

इस घटना की जानकारी मिलते ही नाबालिग लड़के के दोस्त गुस्से में लड़की के घर पहुंच गए। करीब 6 से ज्यादा युवकों ने घर में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान लड़की के पिता का सिर फोड़ दिया गया और परिजनों के साथ भी हाथापाई हुई।

हंगामे के बीच नाबालिग गर्लफ्रेंड ने खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि समय रहते परिजनों ने उसे बचा लिया।

मारपीट और तोड़फोड़ के बाद बॉयफ्रेंड और उसके दोस्त मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को मानिकपुर पुलिस चौकी ले जाया गया। दोनों पक्षों के परिजन भी थाने पहुंचे।

लड़की के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट करने वाले बॉयफ्रेंड और उसके साथियों को हिरासत में लिया है। सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related