किसान मोर्चा द्वारा 16 जनवरी को मोतीमपुर लोहारा में प्रसादी भंडारा का आयोजन

Date:

रायपुर. सुतियापाठ जलाशय से लोहारा क्षेत्र के किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने का संकल्प छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा ने लिया था ।इसके लिए संघर्ष,तीन दिवसीय पदयात्रा कर सुतिया देवी के आशीर्वाद से पूरा कराया। इसी खुशी में किसान मोर्चा ने किसान सेवा नारायण सेवा के उद्घोषणा से भंडारा कराने का संकल्प लिया था।उसी को पूरा कराने के लिए छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा कवर्धा ने 16 जनवरी 2022 दिन रविवार को दोपहर 12:00 बजे से गोधूलि बेला 4:30 बजे तक मोतीमपुर प्रांगण में भंडारा प्रसादी का आयोजन किया है। क्षेत्र के समस्त किसान बंधुओं को मोतीमपुर प्रांगण में उपस्थित होकर प्रसादी भंडारा लेने के लिए किसान मोर्चा कवर्धा जिला के समस्त पदाधिकारियों ने निमंत्रण दिया है।उक्त प्रसादी भंडारा राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे के मुख्य आतिथ्य में सपन होगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related