KHELO INDIA : Khelo India Tribal Games begins on March 25, with 3,800 athletes and 106 gold medals at stake.
रायपुर। छत्तीसगढ़ अब खेलों का बड़ा सेंटर बनने जा रहा है। पहली बार खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन हो रहा है, जिसमें देशभर के 3800 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। रायपुर, जगदलपुर और सरगुजा में मुकाबले होंगे और 106 गोल्ड मेडल दांव पर रहेंगे। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इसे राज्य के लिए गेम-चेंजर बताया है। ओलंपियन दिलीप तिर्की और सलीमा टेटे जैसे खिलाड़ियों का कहना है कि यह आदिवासी युवाओं के लिए करियर बनाने का बड़ा मौका है।

