CONGRESS PARSHAD SWITCH BJP : नगर निगम में सियासी हलचल तेज़, कांग्रेस के 2 पार्षद भाजपा में हो सकते है शामिल …

Date:

CONGRESS COUNCIL SWITCH BJP : Political stir intensifies in Municipal Corporation, 2 councilors of Congress may join BJP…

रायगढ़। CONGRESS COUNCIL SWITCH BJP नगर निगम चुनाव से पहले शुरू हुई चर्चाएं अब फिर से गर्म हो गई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस को रायगढ़ में बड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि पार्टी के दो पार्षद कभी भी भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

CONGRESS COUNCIL SWITCH BJP जानकारी के अनुसार, यह कवायद नगर निगम चुनाव के समय से ही चल रही थी, जब कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची देर से जारी की थी। उसी समय एक पार्षद ने भाजपा में प्रवेश की कोशिश की थी, लेकिन पार्टी द्वारा पहले से उम्मीदवार घोषित कर दिए जाने के चलते वह मंशा अधूरी रह गई थी।

बताया जा रहा है कि इनमें से एक पार्षद पूर्व में भी कांग्रेस से पार्षद रह चुका है और अब भाजपा की सरकार होने के चलते अपने व्यवसाय को राजनीतिक संरक्षण देने की मंशा से फिर कोशिश में है।

एक और पार्षद भी हो सकते हैं शामिल –

CONGRESS COUNCIL SWITCH BJP सिर्फ एक नहीं, राजनीतिक गलियारों से खबर है कि एक और कांग्रेस पार्षद भी भाजपा में जाने की जुगत में हैं। कांग्रेस नगर सरकार में पहले से ही कमजोर है — 48 वार्डों में सिर्फ 12 पार्षदों के साथ, और अगर दो और पार्षद पार्टी छोड़ते हैं, तो संख्या घटकर 10 ही रह जाएगी।

कांग्रेस की नगर राजनीति पर असर –

अगर ये खबरें सच साबित होती हैं, तो नगर निगम में कांग्रेस की विपक्ष की भूमिका और अधिक कमजोर हो जाएगी। पार्टी के कई पार्षदों की निष्ठा पहले से ही संदेह के घेरे में रही है।

CONGRESS COUNCIL SWITCH BJP अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वाकई में कांग्रेस से दो पार्षद भाजपा में शामिल होते हैं या यह महज राजनीतिक दबाव की एक चाल है।

CONGRESS COUNCIL SWITCH BJP भाजपा हमेशा अप्रत्याशित कदमों के लिए जानी जाती रही है, ऐसे में सियासी हलचल को नज़रअंदाज करना मुश्किल होगा। फिलहाल शहर की राजनीति में उठापटक बनी हुई है और जनता की निगाहें इन संभावित घटनाक्रमों पर टिकी हैं।

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

CHHATTISGARH : Big decision of Chhattisgarh government रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार...

VIRAT KOHLI REPLACEMENT : कोहली के बाद नंबर-3 कौन?

VIRAT KOHLI REPLACEMENT : Who will be number 3...