Home Trending Now NAXAL IED DEFUSED : नक्सलियों की साजिश नाकाम, जंगल में मिला 5...

NAXAL IED DEFUSED : नक्सलियों की साजिश नाकाम, जंगल में मिला 5 किलो का प्रेशर कुकर IED, जवानों ने किया डिफ्यूज

0

NAXAL IED DEFUSED : Naxalite conspiracy failed, 5 kg pressure cooker IED found in the forest, soldiers defused it

नारायणपुर। NAXAL IED DEFUSED एक बार फिर सुरक्षा बलों की सतर्कता ने नक्सलियों की खतरनाक साजिश को नाकाम कर दिया है। जिले के गट्टाकाल के घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन के दौरान 5 किलो वजनी प्रेशर कुकर IED बरामद किया गया, जिसे नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से प्लांट किया था। समय रहते सुरक्षाबलों ने इसे सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर दिया।

NAXAL IED DEFUSED पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर लगातार क्षेत्र में IED की खोज के लिए बम निरोधक दस्ते (BDS) को भेजा जा रहा है। इसी क्रम में 15 अप्रैल को थाना कोहकामेटा क्षेत्र अंतर्गत कैम्प मोहंदी से जिला पुलिस बल, 53वीं वाहिनी ITBP और BDS की संयुक्त टीम ने ग्राम गट्टाकाल और आसपास के क्षेत्र में एरिया डॉमिनेशन अभियान चलाया।

NAXAL IED DEFUSED इस दौरान जंगल के पहाड़ी रास्ते में 5 किलो का कुकर IED मिला, जिसे मौके पर ही सुरक्षा बलों ने निष्क्रिय कर दिया। पुलिस के अनुसार यह स्पष्ट है कि माओवादी सुरक्षा बलों को टारगेट करने की साजिश रच रहे हैं।

NAXAL IED DEFUSED गौरतलब है कि वर्ष 2025 में अब तक 16 से अधिक IED बरामद किए जा चुके हैं, जो इस बात का संकेत है कि नक्सली क्षेत्र में लगातार हिंसा फैलाने की फिराक में हैं। लेकिन सुरक्षा बलों की मुस्तैदी से हर बार उनकी साजिशें नाकाम हो रही हैं।

 

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version