chhattisagrhTrending Now

Khabar Chalisa Special : कवर्धा झंडा कांड …दो पूर्व संसदीय सचिव समेत 29 पुलिस रिकॉर्ड में फरार! चालान पेश करने तैयारी

Khabar Chalisa Special : रायपुर,8 सितंबर। कवर्धा के चार पुराने झंडा प्रकरण पर पुलिस चालान पेश करने की तैयारी कर रही है। खास बात ये है कि पुलिस रिकॉर्ड में दो पूर्व संसदीय सचिवों, और प्रमुख भाजपा नेताओं समेत 29 आरोपी फरार बताए गए हैं। कवर्धा लोहारानाका चौक स्थित कर्मा चौक पर झंडा लगाने को लेकर 3 दिसंबर 2021को दो समुदायों मारपीट हुई थी। इस मामले में हिन्दु पक्ष की तरफ से सौरभ सिंह, दुर्गेश देवांगन, विजय शर्मा, और कैलाश चंद्रवंशी समेत अन्य के खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया था।

कवर्धा पुलिस इस प्रकरण पर चालान पेश करने की तैयारी कर रही है। पुलिस इस प्रकरण के अन्य नामजद आरोपियों में दो पूर्व संसदीय सचिव मोतीराम चंद्रवंशी, अशोक सिंह के अलावा तत्कालीन जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर, जसविंदर बग्गा, मुकेश सेन, सन्नी सिंह,सोनू पाली,मयंक गुप्ता, सागर साहू, हेमचंद चंद्रवंशी, जस्टिन चंद्रवंशी, दुर्गेश साहू, कैलाश शर्मा, चंद्रप्रकाश उपाध्याय, सचिन गुप्ता, जयराम साहू, शत्रुघ्न वर्मा, दुर्योधन पाली, दिनेश चंद्रवंशी सहित अन्य हैं, जिन्हें पुलिस फरार बता रही है। सभी के खिलाफ 147,353,332,294,153 ए और 295 क के तहत चालान पेश करने की तैयारी कर रही है। यह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

Share This: