chhattisagrhTrending Now

Khabar Chalisa Breaking : राजधानी में धर्मंतरण का मामला, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, देखें Exclusive Video

Khabar Chalisa Exclusive: आज गणतंत्र दिवस के दिन रायपुर के दलदल सिवनी में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। जिसके बाद स्थानीय लोगों एवं बजरंग दल कार्यकर्ताओं में भारी हंगामा देखने को मिला। हालत को देखते हुए मौके पर पुलिस सक्रीय हुई हुई और चार लोगों को गिरफ्तार लिया है।

जानकारी के अनुसार दलदल सिवनी के मितान विहार के पास आज सुबह प्रार्थना करने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए थे। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसमें बजरंग दल के कार्यकर्ता भी शामिल थे। हंगामा इतना बढ़ गया की स्थिति पर काबू करने के लिए पुलिस प्रशासन भारी दल बल के साथ मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे हैं लोगों को किसी तरह शांत किया ।काफी छानबीन के बाद चार लोगों को पुलिस ने तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हिरासत में लिया। जिसके बाद मामला शांत हुआ है। हालांकि अभी इस बारे में पुलिस प्रशासन की और से कोई जानकारी नहीं आई है।

 

 

advt----
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: