विपक्षी एकता की कोशिशों के बीच बड़ी हलचल, आज अमित शाह से मिलेंगे शरद पवार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली : संसद के मॉनसून सत्र से इतर मंगलवार को नई दिल्ली में एक अहम मुलाकात होनी है. पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रमुख शरद पवार आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात करेंगे. जानकारी के मुताबिक, ये बैठक महाराष्ट्र में हाल ही में आई बाढ़ और उसके बाद पैदा हुई स्थिति को लेकर हो रही है. हालांकि, दोनों बड़े नेताओं का मिलना कई नए संकेत भी दे रहा है. आपको बता दें कि शरद पवार ने पिछले महीने ही दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. तब शरद पवार और पीएम मोदी के बीच करीब एक घंटे तक चर्चा हुई थी. जिसके बाद महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई गई थीं.अब जब शरद पवार और अमित शाह की मुलाकात हो रही है, तब एक बार फिर महाराष्ट्र समेत राष्ट्रीय राजनीति को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

लगातार जारी है विपक्षी एकता की कोशिशें

शरद पवार और अमित शाह की ये मुलाकात उस दिन हो रही है, जब मंगलवार सुबह ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विपक्षी पार्टियों को नाश्ते पर बुलाया था. करीब 14 पार्टियां राहुल गांधी के बुलावे पर इकट्ठा हुई थीं, जिसमें एनसीपी भी शामिल थी. राहुल गांधी की कोशिश है कि पेगासस जासूसी मामले पर विपक्ष को एकजुट किया जाए और सरकार को घेरा जाए. ब्रेकफास्ट मीटिंग के बाद विपक्षी दलों ने संसद तक साइकिल मार्च भी निकाला.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related