कवर्धा विवाद: सरोज पांडेय पहुंचीं जेल, कहा- हम चुप नहीं बैठेंगे, मैं खुद मैदान में उतरूंगी

Date:

रायपुर/कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में झंडे को लेकर दो पक्षों में विवाद और झड़प की घटना के बाद एट्रोसिटी मामले में आरोपी बनाए गए भाजपा नेताओं से मुलाकात करने आज राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय कवर्धा पहुंची। उन्होंने जेल में बंद भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शर्मा और भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी से मुलाकात की। सरोज पांडेय ने यहां वाकर के सहारे चलते हुए जेल के भीतर प्रवेश किया। जेल से निकलकर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाईदूज के अवसर पर अपने भाइयों के लिए पहुंची हूँ। कांग्रेस की सरकार ने दुर्भावना के साथ कारवाई की है। इसका आने वाले समय मे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यहां के जो जनप्रतिनिधी हैं, उनकी हरकत के लिए चुनौती देती हूं कि वो इस सीट से दुबारा चुनाव नही जीत पाएंगे। यह मेरी चुनौती है और इस चुनौती के लिए मैं खुद भी मैदान में आऊंगी। आज भाईदूज के अवसर पर मैं यही कहने आई हूं। हम चुप नही बैठेंगे। आने वाले समय में कवर्धा में एक नया इतिहास लिखने की तैयारी है। जेल के बाहर जब सरोज पांडेय मीडिया से बातचीत कर रही थीं, वहां भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी भी मौजूद थे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BREAKING : कार में मिली SDO की लाश

CG BREAKING : SDO's body found in car जगदलपुर, 14...

BREAKING : 8वें वेतन आयोग पर सरकार की सफाई

BREAKING : Government's clarification on 8th Pay Commission नई दिल्ली।...