करणी कृपा प्रा.लि.का रास्ता बंद: सत्याग्रहियों से मदद लेकर जेसीबी ठेकेदार ने अपनी वाहन बाहर किये, सत्याग्रहियों ने दी चेतावनी…
![](https://khabarchalisa.com/wp-content/uploads/2022/08/khabarchalisa-logo-.jpeg)
- बंद रास्ते का प्रयोग करने पर वैधानिक दंड के साथ ग्रामीणों का आक्रोश झेलना पड़ेगा 206 वें दिन इंजी. अशोक ताम्रकार के नेतृत्व में राजधानी के दर्जनों इंजीनियर ने दिया समर्थन: किसान मोर्चा
तुमगांव। हाईवे स्थिति खैरझिटी, कौंवाझर, मालिडीह के कृषि भूमि, गरीबों का काबिल कास्त भूमि, आदिवासी भूमि,शासकीय भूमि में गैर कानूनी ढंग से करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगाने के विरोध में विगत 25 फरवरी 2022 से किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखण्ड सत्याग्रह चल रहा है।आज अखंड सत्याग्रह के 206 वें दिन खेती किसानी एवं पानी बरसात के बाद भी लगभग 80 किसान शामिल हुए।
अखंड सत्याग्रह के कार्यकर्ताओं का नेतृत्व प्रदेश किसान नेता इंजी.अशोक ताम्रकार, नंदलाल सिन्हा,चैनुराम साहू,तारेंद्र यादव उप सरपंच,नंदलाल पटेल, वेदराम यादव,रमेश विश्वकर्मा ने किया।अखंड सत्याग्रह में शामिल कार्यकर्ताओं को प्रदेश किसान नेता इंजी.अशोक ताम्रकार,इंजी.थानेश्वर प्रसाद साकार,उदयराम चंद्राकर, चैनुराम साहू,नन्दकिशोर यादव, नंदलाल सिन्हा,श्रीमती राधबाई सिन्हा,डिगेश्वरी चंद्राकर पूर्व सरपंच, मीरा ध्रुव सरपंच,ललीता सिन्हा, कांति साहू,शांति वैष्णव आदि ने संबोधित किया।
अखन्ड सत्याग्रह में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश किसान नेता इंजी. अशोक ताम्रकार ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता किसान भाई एवं बहनें यहाँ से करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट के जहरीला धुँआ,हवा,पानी से अंचल की हरियाली और खुशहाली को बचाने के लिए कृत संकल्पित हैं।जब तक यहाँ से इस राक्षस रूपी उद्योग को भगा नहीं लेंगे तब तक हमारा जन आंदोलन जारी रहेगा।
इंजी. आशीष गिरी,इंजी.रमाकांत शर्मा, इंजी.सतीश सिँह,इंजी.थानेश्वर प्रसाद साकार ने एक स्वर से कहा कि विश्व धरोहर सिरपुर,बारनवापारा अभयारण्य, कोडार बांध का पानी को बचाने के लिए आप लोग जो संघर्ष कर रहें ओ सही है।हम इंजीनियर भाई आप लोगों के मांग का समर्थन करते हैं।जहाँ भी जरूरत पड़े आप लोग हमें सूचित करें हम लोग आ जायेंगे।चैनुराम साहू ने कहा कि भ्र्ष्ट उद्योगपति करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट के मालिक अवैधानिक कार्य करके चारों तरफ से फंस गए हैं।उनके दलाल भी चारों खाने चित हो गए हैं। अब तो यहाँ इस बोरिया बिस्तर बांध के जाना ही होगा।
नंदकिशोर यादव ने कहा कि तुमगांव-सिरपुर और पटेवा अंचल के हरियाली और खुशहाली की रक्षा के लिए किसानों में जन जागृति आ रही है।हम लोगों को अलग अलग टीम बनाकर जाने की देरी है,यह काम हमें जल्दी ही करना है।श्रीमती राधबाई सिन्हा ने कहा कि एक भ्र्ष्ट उद्योगपति के खुशहाली के लिए अंचल के लाखों लोगों की खुशहाली को किसी भी हालत में बर्बाद नहीं होने देंगे।डिगेश्वरी चंद्राकर पूर्व सरपंच ने कहा कि हमारा जीना और हमारे बच्चों के भविष्य को अंधकार की ओर ले जाने वाला करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट को किसी भी हालत में खोलने नहीं देंगे।महिला किसान हर वक्त कंधा से कंधा मिलाकर साथ देती रहेंगे।