CG ACCIDENT BREAKING : NH-30 पर बस-ट्रक भिड़ंत में कई घायल

Date:

CG ACCIDENT BREAKING : Several injured in bus-truck collision on NH-30

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर में सोमवार को नेशनल हाईवे-30 पर ऐसा हादसा हुआ कि हर कोई दहल गया। रायपुर से जगदलपुर जा रही यात्री बस और सामने से आ रहे ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियां सड़क छोड़कर एक ही पेड़ से जा भिड़ीं।

घटना केशकाल थाना क्षेत्र के मूरवेंड के पास की है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और पुलिस के साथ मिलकर घायलों को बाहर निकाला। कई यात्रियों को गंभीर हालत में कांकेर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है।

इधर, 9 अप्रैल को कोटा क्षेत्र में एक और दर्दनाक हादसा सामने आया। तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें फॉरेस्ट विभाग के कर्मचारी अमरनाथ पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे सिर में गंभीर चोट आई।

इस हादसे में उनका एक साथी भी गंभीर रूप से घायल हुआ है और अस्पताल में भर्ती है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है, लेकिन एक बार फिर साफ हो गया कि रफ्तार और लापरवाही सड़क पर जानलेवा साबित हो रही है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related