CG BREAKING : Retired DIG Kamlochan Kashyap returns to PHQ, order issued
रायपुर। राज्य सरकार ने सेवानिवृत्त पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) कमलोचन कश्यप को पुलिस मुख्यालय (PHQ) रायपुर में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) के रूप में संविदा नियुक्ति दी है। इस संबंध में गृह विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।
जारी आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के नियम 4(4) के तहत श्री कमलोचन कश्यप को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से OSD, पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ रायपुर के रिक्त असंवर्गीय पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 01 वर्ष की अवधि या आगामी आदेश तक, जो भी पहले हो, के लिए प्रभावी रहेगी।
सरकार के इस फैसले को पुलिस प्रशासनिक अनुभव का लाभ लेने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। कमलोचन कश्यप अपने कार्यकाल के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
अब उनकी PHQ में OSD के रूप में भूमिका को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

