KAILASH VIJAYVARGIYA VIDEO : 10 की मौत, फोकट प्रश्न मत पूछो, रिपोर्टर से बोले कैलाश विजयवर्गीय ..

Date:

KAILASH VIJAYVARGIYA VIDEO : 10 dead, don’t ask useless questions, Kailash Vijayvargiya told the reporter.

रायपुर डेस्क। मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पेयजल से फैले डायरिया के प्रकोप को लेकर मीडिया के सवालों पर मंत्री अपना आपा खो बैठे और कैमरे के सामने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर दिया। मामले ने तूल पकड़ा तो बाद में विजयवर्गीय ने अपने बयान के लिए खेद भी जताया।

भागीरथपुरा क्षेत्र मंत्री विजयवर्गीय के विधानसभा क्षेत्र इंदौर-1 में आता है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दूषित पानी पीने से अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 212 लोग बीमार हुए हैं। इनमें से 50 मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। इसी गंभीर हालात को लेकर जब मीडिया ने मंत्री से सवाल किए तो विवाद खड़ा हो गया।

जानकारी के अनुसार शुरुआत में मंत्री सवालों का जवाब शांतिपूर्वक दे रहे थे, लेकिन जब निजी अस्पतालों में इलाज कराने वाले मरीजों के बिल भुगतान और अब तक साफ पीने के पानी की व्यवस्था नहीं होने को लेकर सवाल किया गया, तो वह नाराज हो गए। इसी दौरान एक पत्रकार से बहस के दौरान उन्होंने आपत्तिजनक शब्द कह दिए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

विवाद बढ़ने के बाद विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए कहा कि वह और उनकी टीम पिछले दो दिनों से बिना सोए प्रभावित इलाके में हालात सुधारने में जुटी हुई है। दूषित पानी से उनके क्षेत्र के लोग पीड़ित हैं और कुछ लोगों की जान भी गई है। इसी दुख और मानसिक दबाव में उनसे गलत शब्द निकल गए, जिसके लिए उन्होंने खेद प्रकट किया।

इधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने वायरल वीडियो साझा करते हुए मंत्री पर तीखा हमला बोला है। पटवारी ने कहा कि जहरीले पानी से लोगों की मौत हो रही है और सरकार जिम्मेदारी लेने के बजाय सवाल पूछने वालों से बदतमीजी कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से कैलाश विजयवर्गीय का इस्तीफा लेने की मांग की है।

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related